भय और नफरत मिटाएगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियानः साहब सिंह गुर्जर

0
100

तिरंगा है देष की आन. बान, शान

ग्वालियर ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साहब सिंह गुर्जर के नेतृत्व में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोहनपुर से तिरंगा बाइक रैली प्रारंभ हुई, जो बेहट के मण्डी प्रांगण में विशाल जनसभा हुई। तिरंगा बाइक रैली में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, विधायक डाॅ. सतीश सिंकरवार, ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभुुुुुदयाल  जौहरे, प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र गुर्जर, ब्लाॅक अध्यक्ष पंच सरपंच किसानो की उपस्थिती में कांग्रेस का हाथ हाथ से जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तिरंगा बाइक रैली में लगभग 3 हजार बाइक सवार तिरंगा लेकर तिरंगे के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
बेहट मंडी प्रांगण में जनसमुदाय को संबोधित करते हुए साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि तिरंगा इस देश की शान है। तिरंगे को हाथ में लेकर इस देश को आजाद कराया गया, आजादी के बाद देश का विकास की बुलंदियों पर पहुंचाया। तिरंगे को लेकर किसान व्यापारी, दुकानदार, युवा, पंच सरपंच हर नागरिक अपने आप को गौरवांन्वित महसूस करता है। इस तिरंगा बाइक रैली मे 14 ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के हजारो नागरिकों ने संम्मलित होकर यह संकल्प लिया है कि 2023 में कांग्रेस की सरकार बनांएगे। कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनांएगे।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान नफरत और भय मिटाने के लिए है। हाथ जोड़ना भारत की पंरपरा रही है। आज देश में जो भय और नफरत की खाई बढ़ रही है। उसे दूर करने के लिए हाथ से हाथ जोड़कर भय ओर नफरत मिटांएगे। 14 ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में सभी को साथ लेकर भाईचारे का माहौल बनांएगे। यह अभियान में सभी की भागीदारी सर्वधर्म सदभाव एकता भाईचारे के लिए सहायक सिद्ध होगी।

LEAVE A REPLY