नेहरू युवा केंद्र ग्वालियर द्वारा चलाया जायेगा स्वच्छ भारत अभियान-2

0
30

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर ! युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र ग्वालियर द्वारा संपूर्ण अक्टूबर माह में जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाना है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता मे आज 11 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत समिति के गठन का निर्णय लिया गया।इसके साथ ही स्वच्छ भारत का पोस्टर भी लॉन्च किया गया। अभियान मे प्लास्टिक
अवशिष्ट/कचरा संग्रहण एवं निस्तारण, जल स्त्रोतों की साफ सफाई, गाँवों का सौंदर्यीकरण,
वृक्षारोपण इत्यादि गतिविधियां शामिल होंगी।

LEAVE A REPLY