भाजपा द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, पढ़ाई में मेहनत करने से कभी हताश न हो – चौधरी
ग्वालियर, कभी भी परीक्षा में असफल होने से हताश मत हो, क्योंकि जब तक हम गिरेंगे नहीं तो खड़े कैसे होंगे। आज मैं आपके सामने खड़ा हूँ मैं भी परीक्षा में असफल हुआ हूं, लेकिन धैर्य के कारण सफलता को हासिल कर पाया। इसलिए मन लगाकर पढो अपने माँ पिता नाम ऊँचा करो।
रविवार को ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भाजपा द्वारा वृंदावन गार्डन 15 विधानसभा में संपन्न में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं (एग्जाम वारियर्स) के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाग ले रहे प्रतिभागियो को सम्मानित किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने विद्यालयों के बच्चो को पढ़ाई में मेहनत करने और कभी हताश न होने की बात कही। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार इश्का परमार – ग्रीन वुड़ स्कूल, दूसरा पुरस्कार- पायल अहिरवार, शासकीय गलर्स स्कूल तथा तीसरा पुरस्कार – राजवर्धन राठौर – ग्रीन वुड़ स्कूल को मिला।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा कर कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा किया गया इस अवसर पर 610 छात्र-छात्राओं द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया।10 सर्वश्रेष्ठ,25 श्रेष्ठ पुरस्कारों प्रदान किए गए एवं सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
कार्यक्रम प्रभारी अरुण कुलश्रेष्ठ, धर्मेंद्र राणा, डॉ वंदना भुपेन्द्र प्रेमी द्वारा अतिथियों को मोमेंटो भेंट किए गए एवं अतिथियों द्वारा ज्यूरी के सदस्यों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक अरुण कुलश्रेष्ठ, डॉ नितेश शर्मा जी, डॉ पुनीत रस्तोगी जी, एडवोकेट जितेंद्र शर्मा जी ,दारासिंह मंडल अध्यक्ष,बृजमोहन शर्मा, प्रयाग तोमर, मनमोहन पाठक उपस्थित रहे ।












