ग्वालियर दिनांक 08 नवंबर 2024- नगर निगम सीमांतर्गत सभी व्यापारी नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस ले और अपना व्यापार सुगमता से करें। इसके लिए नगर निगम द्वारा सभी को ट्रेड लाइसेंस प्रदान किया जा रहे हैं।
उपायुक्त राजस्व 
सुनील सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव के निर्देशानुसार क्षेत्रीय राजस्व टीसी के साथ ट्रेड लाइसेन्स हेतु जिंसी नाला पर रॉयल एनफील्ड,लोकप्लाज़ा शोरूम पर सम्पर्क किया गया। विभिन्न संस्थानों को ट्रेड लाइसेन्स बनवाने के लिए दस्तावेज तीन दिवस में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।












