मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना में 12 नवम्बर तक कर सकते हैं आॅनलाइन आवेदन

0
64

ग्वालियर दिनांक 06 नवम्बर 2024 – मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना में 12 नवम्बर 2024 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नोडल अधिकारी जनकल्याण श्रीमती पूर्वी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत स्पर्श पोर्टल पर विकसित की गई निवीन आॅनलाइन प्रणाली के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त दिशा निर्देश अुनसार दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योतनातर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से 31 अक्टूबर 2024 तक आवेदन प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया था। परंतु अधिक से अधिक दिव्यांगजनो को लाभाविंत किए जाने के उद्देश्य से उक्त आवेदन पत्र प्राप्त करने अवधि 31 अक्टूबर 2024 से बढाकर 12 नवम्बर 2024 की जाती है।

LEAVE A REPLY