राष्ट्र की वर्तमान चुनौतियों पर मंथन करना होगा: परांडे

0
43

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर। राजा भोज एकल कल्याण समिति एवं विशेष संपर्क विभाग विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन मध्यप्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजन किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता मिलिंद परांडे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विश्व हिंदू परिषद थे l विशिष्ट अथिति डॉ डी के शाक्य एवं अध्यक्ष चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल थे l


मुख्य वक्ता मिलिंद परांडे द्वारा राष्ट्र की वर्तमान चुनौतियों पर समसामयिक साक्ष्य आधारित सारगर्भित उद्बोधन दिया l मुख्य चुनौतियों में समाज का विघटन , जनसंख्या का असंतुलन , राष्ट्र में घुसपैठियों की समस्या , समाज में श्रम को श्रेय कम देने की प्रवृत्ति, जातिगत भेदभाव इत्यादि पर वैचारिक प्रहार किया l वर्तमान में मतांतरण की समस्या एवं रोकथाम पर विचार रखे l नॉर्थ ईस्ट में नागालैंड, मिजोरम, मेघालय एवं केरल यह समस्या चरम पर है l पश्चिम बंगाल में एवं नॉर्थ ईस्ट में म्यांमार एवं बांग्लादेश से घुसपैठियों से उत्पन्न जनसंख्या असंतुलन एवं राष्ट्र की सुरक्षा पर खतरे से प्रबुद्ध जनों को आगाह किया l मातृशक्ति पर लव जिहाद के खतरे एवं प्रभाव को पुरजोर रूप से रखा l
इन सभी चुनौतियों से निपटने के लिए मिलिंद जी द्वारा श्रम एवं स्वव्यवसाय की प्रतिष्ठा, कर्म प्रधानता, जातिगत अहंकार से ऊपर उठने , सनातन मानव सेवा, तत्वज्ञान एवं आचरण में मेल बैठाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया l
गोष्ठी में प्रमुख रूप से  राजेश जैन,  सुरेंद्र सिंह चौहान,  पप्पू वर्मा, नवल भदौरिया,  मनोज साही,  जितेंद्र चौहान,  रिपुदमन सिंह भदौरिया,  संतोष, आई एम ए अध्यक्ष डॉ ब्रजेश सिंघल, डॉ एन एल लाहा , डॉ अक्षय निगम, डॉ अनुभव गर्ग, डॉ जितेंद्र नरवरिया,  विश्व वर्धन भट्ट इत्यादि उपस्थित हुए l
गोष्ठी का संचालन डॉ कमल भदौरिया एवं आभार डॉ रवि अम्बे ने किया l

LEAVE A REPLY