6 अक्टूबर को ग्वालियर के शंकरपुर में खेला जाएगा मैच
विशेष संवाददाता, ग्वालियर।

भारत-बांग्लादेश टी-20 क्रिकेट मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में होगा और इसी में राज परिवार की तीसरी पीढ़ी महान आर्यमन सिंधिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महान बन जाएंगे। क्रिकेट के सहारे राजनीतिक पिच पर एक और बेटे का अप्रत्यक्ष रूप से ग्वालियर की रियासत पर ताजपोशी का बीज अंकुरित होने लगेगा। परिवारवाद को कोसने वाली भगवाधारी पार्टी ने अमित शाह के बेटे जय शाह को तो क्रिकेट के सहारे अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा ही दिया है, अब उनके पीछे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधया के चिरंजीव महान आर्यमन सिंधिया को दौड़ाने की तैयारी है और यदि इसी तरह सरकार ने उन्हें सींचा तो जल्द युवराज भी उड़ान भरने भी लगेंगे।
सिंधिया ने दी सौगात
इस स्टेडियम पर एक ही दिन सिंधिया राजघराने की तीन पीढ़ी के नाम सुनाई देंगे। स्टेडियम का नाम श्रीमंत माधवराव सिंधया के नाम पर है और हर जुबान पर यह नाम सुनाई देगा। महाराज के नाम के साथ उनके चिरंजीव केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ही सिंधिया नजर आएंगे क्योंकि यह सौगात उन्हीं की दी हुई है। महल के युवराज से युवाओं के महाराज बन रहे महान आर्यमन सिंधिया भी मैच में चारो ओर युवराज के रूप में छाए रहेंगे। मीडिया के कैमरों में यह चेहरा बार-बार देखा जा सकेगा और वे अंतरराष्ट्रीय स्त पर चर्चित हो जाएंगे। महाराज सिंधिया ने बड़ी साफगोई से अपने युवराज महान आर्यमन की ताजपोशी का खाका पहले ही खींच लिया था।












