4 करोड़ 15 लाख से अधिक संपत्तिकर वसूलकर प्रदेश में ग्वालियर तीसरे स्थान पर एवं 86 लाख 52 हजार जलकर वसूलकर प्रदेश में ग्वालियर पहले स्थान पर
ग्वालियर। प्रदेश भर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में आज नगर निगम ग्वालियर द्वारा संपत्तिकर एवं जलकर में 5 करोड़ से अधिक की वसूली की है। जिसमें 4 करोड़ 15 लाख से अधिक संपत्तिकर वसूलकर प्रदेश में ग्वालियर तीसरे स्थान पर एवं 86 लाख 52 हजार 160 जलकर वसूलकर प्रदेश में ग्वालियर पहले स्थान पर रहा।

उपायुक्त एवं सहायक यंत्री ए पी एस भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव के निर्देशन में समस्त वसूली प्रभारी द्वारा कार्य करते हुए नगर निगम ग्वालियर ने संपत्ति कर वसूली में आज नेशनल लोक अदालत के दौरान 1927 रसीदें जारी करते हुए 4 करोड़ 15 लाख से अधिक रूपये का संपत्तिकर जमा किया। जिसमें पूर्व विधानसभा ने अकेले 2 करोड़ 54 लाख का संपत्तिकार वसूला। जिसमें सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
वही जलकर में प्रकरणों की संख्या 2152 में कुल वसूल की गई जलकर की राशि 86 लाख 52 हजार 160 रुपए वसूल किए है।
जलकर की पहली रसीद जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुप्ता ने की जारी
आज लोक अदालत में जलकर की पहली रसीद जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पी सी गुप्ता द्वारा लाभार्थी श्री प्रेम चंद्र आर्य वार्ड 16 को जारी की गयी, आर्य द्वारा 18 माह से जलकर जमा नहीं किया था, आज लोक अदालत में 4450/- रूपये जमा किये गये,लोक अदालत में छूट का लाभ 450 रूपये दिया गया।












