डबरा ब्लॉक के नॉन नदी के किनारे पर बसे ग्राम नुन्हारी में भारतीय थल सेना (आर्मी ) द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है उक्त ग्राम चारों तरफ पानी से घिरे होने से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन कराया जा रहा है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में आ
र्मी के ब्रिगेडियर रैंक के सीनियर अधिकारी एवं उनकी पूरी टीम मुस्तैदी के साथ ऑपरेशन कर रहे हैं साथ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, एसडीम डबरा, तहसीलदार बिलौआ एवं अन्य अधिकारी मौके पर उपस्थित है एवं आर्मी अधिकारियों से सतत संपर्क में है एवं चर्चा कर रहे हैं।












