ट्रेड लाइसेंस न बनवाने पर बाटा शोरूम को किया सील

0
33

ग्वालियर दिनांक 30 अगस्त 2024- नगर निगम ग्वालियर द्वारा नगर निगम सीमा अंतर्गत व्यवसाय करने वाले व्यवसाइयों के लिए ट्रेड लाइसेंस बनाये जा रहे हैं। जिसके तहत बाटा शोरूम द्वारा ट्रेड लाइसेंस न बनवाने पर सील करने की कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान नोडल अधिकारी  केशव चौहान, कार्यालय अधीक्षक लोकेन्द्र चौहान, प्रमेंद्र जादौन एवं राजस्व कर संग्राहक उपस्थित रहे ।
उपायुक्त राजस्व  सुनील चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त  अमन वैष्णव एवं अपर आयुक्त  विजय राज के निर्देशानुसार टेªड लाइसेंस न बनवाने वालों के खिलाफ उनके प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत बाटा शोरूम से ट्रेड लाइसेंस बनवाने हेतु अनेक बार सम्पर्क किये जाने पर भी बाटा शोरूम संचालक द्वारा दस्तावेज न दिये जाने के कारण  सिटी सेंटर स्थित शोरूम को सील किया गया।

LEAVE A REPLY