गंदगी फैलाने एवं अमानक पॉलीथिन के उपयोग पर वसूला 24 हजार रूपये का जुर्माना

0
35

ग्वालियर दिनांक 30 अगस्त 2024- स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं आदतन कचरा फैलाने व डस्टबिन का उपयोग न करने वालों के खिलाफ नगर निगम ग्वालियर द्वारा निरंतर अभियान चलाकर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त  अमन वैष्णव के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई।

जिसके तहत आज स्वास्थ्य अधिकारी  भीष्म कुमार पमनानी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी  राजेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में छत्री मंडी स्थित सब्जी मंडी में सब्जी व्यापारियों को डस्टबिन रखने के लिए समझाइश दी गई एवं स्वच्छता को बरकरार बनाए रखने के लिए समझाइए दी गई। वही वार्ड क्रमांक 41 में  डिस्पोजल प्लास्टिक पर चावड़ी बाजार, छत्री मंडी एवं दत्त मंदिर पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्यवाही कर 9 किलो पॉलिथीन जब्त की गई तथा 10000 रूपये का जुर्माना किया गया। इसके साथ ही 02 मीट मांस की दुकान का रॉक्सी पुल रोड पर निरीक्षण किया गया। कार्यवाही के दौरान रहा दक्षिण फ्लाइंग स्कॉर्ट प्रभारी  धर्मेंद्र धीरज धौलपुरिया, जोनल हेल्थ ऑफीसर सेवाराम खरे,  विकेश बागड़े, मदाखलत सुपरवाइजर शुगर सिंह, वार्ड  हेल्थ ऑफीसर  लक्ष्मण खरे, दक्षिण फ्लाइंग स्कॉट सदस्य  मोनू वाल्मिक,   प्रदीप राज चौहान, राजकमल चौहान उपस्थित रहे।
इसके साथ ही वार्ड 64 ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमण एवं गंदगी को लेकर 14000 रुपए का जुर्माना किया गया। कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी  धर्मेंद्र परमार, जोनल ऑफिसर  प्रकाश अहिरवार, एएचओ विवेक त्यागी एवं फ्लाइंग स्क्वायड टीम उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY