सर्पदंश के बंध काटे जायेंगे, मेला की तैयारियां जोर शोर से
ग्वालियर। श्री 1008 बाबा हीरामन (भुमिया) का मेला समारोह का आयोजन 31 अगस्त को सत्यनारायण की टेकरी, घोसीपुरा, ग्वालियर पर भजन कीर्तन आयोजन के साथ प्रारंभ होगा। मेला समारोह का मुख्य आयोजन में 1 सितम्बर को होगा। इसी दिन मंदिर पर सर्पदंश, बिषबेल से पीढ़ित लोगों के बंध काटे जायेंग। यह जानकारी श्री बाबा हीरामन (भुमिया) के भगत अर्जुनसिंह प्रजापति ने दी।

बाबा हीरामन (भुमिया) के भगत अर्जुनसिंह प्रजापति ने बताया कि 1 सितम्बर को सुंदर कांण्ड, हवन पूजन, कन्या भोज के बाद सर्पदंश, बिषबेल से पीढ़ित लोगों के बंध काटे जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष हजारों लोग इस मेला समारोह में शामिल होते है। इस मेला समारोह शामिल होने के लिये श्रद्धालु बड़ी बड़ी दूर से आते हैं। बंध काटे जाने का अनुष्ठान रात भर चलता है। इस मेला समारोह की तैयारियां जोर – शोर से चल रही है। भगत अर्जुनसिंह प्रजापति ने महानगर के सभी धर्मप्रेमी जनता से हीरामन भुमिया के वार्षिक मेला समारोह में पहुंचकर लाभांवित होने का आग्रह किया है।
ज्ञात हो कि सर्पदंश और बिषबेल से पीढ़ित व्यक्ति या महिला बाबा हीरामन भुमिया के मंदिर की परिक्रमा करते समय ही बेहोश तक भी हो जाता है। बेहोश होने पर तब साथ में उनके परिजन परिक्रमा करवाते है। उसके बाद मंदिर के सम्मुख लाने पर भगत जी द्वारा झाड़ा दिया जाता है तब पीढ़ित व्यक्ति तत्काल होश में आ जाता है।
बाबा हीरामन (भुमिया) स्मृति सेवा समिति ग्वालियर इस मेला समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक भी आयोजित की गई इसमें तैयारियों की समीक्ष़्ाा की गई।












