संभागीय आयुक्त, निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण दिए अधिकारियों को निर्देश

0
56

ग्वालियर। रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव को लेकर चल रही तैयारी का संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, नगर निगम आयुक्त  अमन वैष्णव एवं स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने निरीक्षण किया । इस दौरान संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।


संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने एयरपोर्ट से निरीक्षण प्रारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों की सफाई व्यवस्था डिवाइडरों की पुताई इत्यादि कार्यों को देखा और उन्हें बेहतर ढंग से तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। महाराजपुर गांव में सड़क किनारे बिल्डिंग मटेरियल रखा मिला। बिल्डिंग मटेरियल को तत्काल अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही गोले का मंदिर चौराहा की साफ सफाई और डिवाइडरों की पुताई कार्य का भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव के लिए की तैयारी को देखा। तैयारी को लेकर संभागीय आयुक्त  मनोज खत्री एवं नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने निगम के सभी अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY