लोहा व्यवसायी संघ ने बनाई विशेष पहचान: सांसद कुशवाह

0
161

ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ की नवीन डायरेक्टरी व्यापार बढ़ाने में मददगार बनेंगी।

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर।

ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ की नवीन डायरेक्टरी विमोचन एवम् वर्षा ऋतु गोठ का आयोजन आज़ स्थानीय जैन छात्रावास माधव डिस्पेंसरी के सामने आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत सिंह कुशवाह सांसद ग्वालियर, विशिष्ट अतिथि संत कृपाल सिंह महाराज , अशोक सिंह राज्यसभा सांसद  व डॉ सतीश सिंह सिकरवार थे। सभी अतिथियों का स्वागत संस्था ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय कट्ठल, सचिव निर्मल जैन, संजय जैन, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोविन्द मंगल अनिल गुप्ता ने किया। स्वागत भाषण ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने दिया।


इस मौके पर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ ग्वालियर चम्बल संभाग की 50 साल से पुरानी व्यापारिक संस्था है और आंचल में जानी-मानी व्यापारिक संस्था है। इसमें 300 व्यापारियों का एक समूह है। इसमें सभी प्रकार के छोटे बड़े व्यापारी हैं। अपने कारोबार से अपने व्यापार और व्यवहार से अपना नाम रोशन कर रहे हैं । इसमें ग्वालियर लोहा व्यवसायी के साथ साथ भिंड मुरैना डबरा दतिया टीकमगढ़ अशोक नगर गुना शिवपुरी के लोहा व्यवसायी भी सदस्य हैं।

मुझे ज्ञात हैं की ग्वालियर की नवीन लोहा मंडी व्यापारियों को बहूत कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था लेकिन आप लोगों की मेहनत रंग लाई और नवीन लोहा मंडी के लिए आरक्षित 32 बीघा जमीन में से 16 बीघा आपको मिल चुकी है। आप लोगों की बकाया 15-16 बीघा जमीन का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है। उसके लिए भी भरपूर प्रयास किए जाएंगे। व्यापारियों को निराश नहीं होने देंगे। अगर व्यापार ठीक चलेगा व्यापारी का तो उससे जुड़े सभी लोगों को उसका फायदा होता है। आज एक खुशी की बात और है की आज़ ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ की नवीन डायरेक्टरी का विमोचन हुआ। यह डायरेक्टरी भी व्यापार बढ़ाने में मददगार बनेंगी। आप सबके सहयोग से ग्वालियर का विकास करने का कार्य करता रहूंगा। अशोक सिंह  ने कहा कि ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ अपने आप में विशाल समूह है। सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि व्यापार की दृष्टि से ग्वालियर का लोहा व्यवसायी संघ अपनी ऊंचाईयां छू रहा है। संत कृपाल सिंह महाराज ने अपने आशीवार्द देते हुए कहा कि ग्वालियर का लोहा व्यापार बढ़ाने के लिए रात भर मेहनत करता है। उसके बाद आज़ वो इस मुकाम पर पहुंच पाता है। इस विमोचन समारोह में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी मंच पर दी गई। तत्पश्चात सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन किया निर्मल जैन ने किया। आभार प्रदर्शन अध्यक्ष संजय कट्ठल ने किया किया।

आज इस मौके पर ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के वरिष्ठ सदस्य न्याय समिति के राकेश अग्रवाल, निर्मल जैन मुरैना वाले,दया किशन लहारिया,बाल कृष्ण अग्रवाल, सुरेश गुप्ता वरिष्ठ व्यवसायी सुरेश गुप्ता दादा एवम् संतोष जैन सलाहकार समिति के शैलेष जैन एवम् मयूर गर्ग सीए को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया सभी को अतिथियों से स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

LEAVE A REPLY