अधिकारों के साथ कर्तव्यबोध भी आवश्यकः डॉ. देवदत्त मिश्रा

0
242

ग्वालियर।

मानव जिस तरह अपने अधिकारों के प्रति सजग रहता है उसी तरह उसे कर्तव्य बोध होना भी आवश्यक है। मानव अधिकार दिवस पर शनिवार को माधव कॉलेज में आयोजित व्याख्यान में डॉ. देवदत्त मिश्रा ने यह बात कही।

राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. मिश्रा ने कहा कि मानव अधिकारों को हमें भारतीय परंपरा एवं दर्शन के परिप्रेक्ष्य में देखना चाहिये। इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिये जिससे युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन मिलता रहे और कर्तव्यबोध होता रहे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी ने छात्रों से कहा कि हमें कोई भी आचरण ऐसा नहीं करना चाहिये जिससे दूसरे के अधिकारों का हनन हो। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश मिश्रा एवं आभार राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. नीलेन्द्र सिंह तोमर ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY