ईज ऑफ डूइंग बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन 30 जुलाई को

0
38

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस कॅन्क्लेव का आयोजन 30 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में होगा। ईज ऑफ डूईंग बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन ग्वालियर की महत्वाकांक्षी विकास रणनीति को प्रस्तुत करेगा। विकसित भारत के दृष्टिकोण के माध्यम से देश अपने भविष्य के लिए तैयार हो रहा है। मध्य प्रदेश सतत विकास और समृद्धि की दिशा में देश के दृष्टिकोण के अनुरूप आगे बढ़ने की संकल्पना को आकार दे रहा है। इस कॉन्क्लेव से ग्वालियर भी नये आयाम छुएगा।
एमपीआरडीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री पी.के. सिन्हा ने बताया कि ईज ऑफ डूईंग बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन 30 जुलाई को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय में किया जाएगा। जिसमें ग्वालियर चम्बल रीजन के उद्यमी शामिल होगें।

LEAVE A REPLY