अंतर्राष्ट्रीय स्वंयसेवक दिवस पर सराहनीय कार्यो के लिए एन.एस.एस स्वंयसेवक सम्मानित
ग्वालियर 05 दिसंबर।
स्वंयसेवक वो व्यक्ति होता है जो निस्वार्थ भाव से समाज के लिए सेवा करें अंतर्राष्ट्रीय स्वंयसेवक दिवस में राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य ही “समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तितव का विकास” के द्वारा जागरूकता अभियान में मतदाता जागरूकता, बेटी बचाओ, स्वच्छता, यातायात, कोरोना, रक्तदान आदि गतिविधियों को एन.एस.एस स्वंयसेवक सेवा भाव से करता है। सेवक होना बड़ी बात नहीं क्योंकि कि सेवक को सेवा के बदले धन की प्राप्ति होती है जबकि स्वयंसेवक निःस्वार्थ भाव से काम करते हैं इसीलिए स्वयंसेवक को समाज सम्मान की नज़र से देखता है ।
यह बात अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जीवाजी विश्वविद्यालय के रासेयो समन्वयक प्रो. रविकांत अदालतवाले ने कही। उन्होंने कहा कि शासन वा प्रशासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन एन.एस.एस स्वंयसेवक द्वारा ही किया जाता है जिसके लिए एन.एस.एस माधव महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय स्वंयसेवक दिवस पर सराहनीय कार्यो के लिए स्वंयसेवको को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी ने की । विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिलासंगठक रासेयो डॉ. मनोज अवस्थी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. विकास शुक्ला उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी ने रासेयो स्वयंसेवकों का समाज के प्रति दायित्व बोध की चर्चा करते हुए कहा कि रासेयो स्वयंसेवक प्रत्येक संस्था के लिए महत्वपूर्ण सम्पत्ति होता है । आंतरिक अनुशासन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य स्वयंसेवक ही कर सकते हैं । इस अवसर पर अतिथियों द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने व मतदाता जागरूकता अभियान में सफल भूमिका निभाने वाले रासेयो स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में जिला संगठक डॉ. मनोज अवस्थी , एमिटी यूनिवर्सिटी के शासीनिकाय सदस्य एवं हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार शर्मा , अंतर्राष्ट्रीय स्वंयसेवक दिवस पर पुरस्कृत स्वंयसेवक अनिरुद्ध शर्मा, अंकुश अरोरा, रितिक घोरपड़े , शीतल नामदेव, अंजली गोयल, नेहा , परिधि , नैना गर्ग, सिया अग्रवाल , राजवीर दौहरे , लक्ष्मण , आयुष एवं बड़ी संख्या में रासेयो स्वयंसेवक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने एवं आभार प्रदर्शन डॉ. विकास शुक्ल ने किया ।












