घाटीगाँव तहसील परिसर में शासकीय सेवकों ने परिजनों के साथ रोपे पौधे

0
94

घाटीगांव एसडीएम श्री समाधिया ने अपनी के सहयोग से रोपा पौधा

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत तहसील परिसर घाटीगाँव में मंगलवार को खुशनुमा नजारा सामने आया। घाटीगाँव के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री राजीव समाधिया ने अपनी माँ के साथ तहसील परिसर में पहुँचकर पौधा रोपा। साथ ही यहाँ के तहसीलदार, नायब तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक सहित समस्त तहसील परिवार ने विभिन्न प्रजातियों के लगभग आधा सैंकड़ा पौधे रोपे।


शासकीय सेवकों को अपने परिजनों के साथ पौधे रोपते हुए देखकर वहाँ से गुजर रहे घाटीगाँव के निवासी उत्सुकता पूर्वक वहाँ पहुँचे। साथ ही इन सभी नागरिकों ने भी अपने परिजनों के साथ “एक पेड़े माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण करने और रोपे गए पौधों की रक्षा करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY