विधानसभा अध्यक्ष तोमर 6 जुलाई को ग्वालियर में कार्यक्रमों में होंगे शामिल

0
141

ग्‍वालियर सिटी रिपोर्टर ।

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर 6 जुलाई को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। श्री तोमर इस दिन सुबह रेलमार्ग द्वारा ग्वालियर पहुँचेंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष तोमर 6 जुलाई को प्रात: 10.30 बजे सनातन धर्म मंदिर परिसर पहुँचकर कैट द्वारा आयोजित सांसद स्वागत समारोह में शामिल होंगे। 7 जुलाई को सुबह 11 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय पहुँचकर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट के स्थापना समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे मुरैना जिले के प्रवास पर जायेंगे। तोमर मुरैना में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 6 बजे वापस ग्वालियर लौटेंगे।

LEAVE A REPLY