52वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता सम्पन्न..इंदौर की टीम को ओवरऑल चैम्पियनशिप और भोपाल रही रनरअप 

0
57
कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं एसपी श्री सिंह ने विजेता खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कार प्रदान किए 
सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर।  नगर निगम के तरण पुष्कर में पिछले चार दिनों से जारी 52 वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का गुरूवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में जूनियर, सब जूनियर और सीनियर श्रेणी के तैराकों ने अपना दमखम दिखाया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ।
तैराकी प्रतियोगिता के ओवरऑल चैम्पियन के खिताब पर इंदौर की टीम ने कब्जा जमाया। भोपाल की टीम रनरअप रही। विजेता व उपविजेता टीमों सहित व्यक्तिगत प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री भारत झवर चेयरमैन विद्या भवन पब्लिक विद्यालय व श्री राकेश शर्मा ए.जी.एम पंजाब नेशनल बैंक मौजूद थे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश तैराकी संघ के सभी जिलों के सचिव, कोच, मैनेजर एवं लगभग 400 खिलाड़ी उपस्थित थें।
पुरुस्कार वितरण में व्यक्तिगत ट्राफी 
बालक वर्ग ग्रुप –  1 –  ध्रुव एवं अंशुमन
बालिका वर्ग ग्रुप – 1  काव्या
बालक वर्ग ग्रुप – 2  खुशांक
बालिका वर्ग ग्रुप – 2  जाहरा
बालक वर्ग ग्रुप – 3    कृष्व
बालिका वर्ग ग्रुप – 3  पहल
सीनियर पुरुष वर्ग –   कृष्णा
सीनियर महिला वर्ग – भूमि
बेस्ट डिसिप्लिन टीम ट्राफी – ग्वालियर
ओवरऑल विनर – इंदौर
ओवर ऑल रनर – भोपाल
कार्यक्रम के अंत में आयोजन सचिव श्री सचिन पाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नगर निगम की सहायक नोडल अधिकारी खेल सुश्री विजेता सिंह चौहान द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY