SDOP के बेटे का जन्मदिन, पहली बार होटल में पहुंचे गरीब बच्चे, खाया और डांस किया

0
69

सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर।
हमेशा चर्चा में रहने वाले ग्वालियर बेहट के एसडीओपी संतोष पटेल का एक और अनोखा अंदाज देखने को मिला है। उन्होंने अपने बेटे का पहला जन्मदिन ऐसे निर्धन और असहाय बच्चों के बीच बनाया जो मासूम जन्मदिन की परिभाषा भी नहीं जानते। जिनका खुद का जन्मदिन कभी नहीं मनाया जाता, ऐसे में जन्मदिन में शामिल होना उनके लिए एक उपहार जैसा था। एसडीओपी ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और साथ खाना खाने के बाद बच्चों ने जमकर डांस भी किया।एक साल का हुआ बेटा

SDOP संतोष पटेल ने अपने 1 साल के बेटे का जन्मदिन निर्धन और असहाय बच्चों के साथ मनाया। एसडीओपी बच्चों को ई-रिक्शा में बिठाकर अपने साथ होटल ले गए और यहां केक कटवा कर बर्थडे सेलिब्रेट किया इसके अलावा बच्चों को बर्थडे की पार्टी मनाते हुए न केवल खाना खिलाया, बल्कि जरूरतमंद बच्चों ने होटल में पहुंचकर डांस करते हुए मस्ती भी कराई। एसडीओपी ने 1 साल के बेटे के जन्मदिन पार्टी यादगार और खास मनाने के लिए एसडीओपी ने अनूठा तरीका सोचा और एसडीओपी संतोष पटेल के कार्यालय के सामने निर्धन और असहाय परिवारों के बच्चे एसडीओपी के कार्यालय में पानी भरने के लिए आते हैं। वे इन सभी बच्चों को लेकर हाइवे पर स्थित एक होटल में पहुंचे। वहां एसडीओपी की पत्नी और उनका बेटा भी मौजूद था। यहां एसडीओपी ने केक काटकर बच्चों को खिलाया इसके अलावा होटल में बच्चों ने जमकर डांस करते हुए मस्ती भी की।हम तड़क भड़क वाली पार्टी में पैसा खर्च करने के बाद भी बेटे के बर्थडे को यादगार नहीं बना सकते थे। इसीलिए जरूरतमंद बच्चों के साथ अपने बेटे का बर्थडे बनाया क्योंकि निर्धन और असहाय बच्चों के लिए ऐसी पार्टी करना कोई आसान बात नहीं है।
संतोष पटेल,SDOP, ग्वालियर

LEAVE A REPLY