बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

0
45

सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर।
ग्वालियर में बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसके बाद दोनों ही पक्षों ने बीच सड़क काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वायरल वीडियो में एक पक्ष के महिला और पुरुष एक युवती के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं तभी वह मौजूद लोगों ने इस पूरे मामले शांत कराया और थाने पहुचाया लेकिन पुलिस के पास कोई नहीं पहुचा और ना ही कोई शिकायत की है।


पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल सोशल मीडिया पर तेजी हो रहा वायरल वीडियो इंदरगंज थाना क्षेत्र के शिंदे की छावनी बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। जहां दो बाइक आमने-सामने टकरा गई इसके बाद दोनों ही बाइक सवार में विवाद होना शुरू हो गया जहां एक बाइक पर महिला पुरुष आ रहे थे तो दूसरी बाइक पर एक युवक युवती आ रहे थे तभी दोनो टकरा गए और काफी देर तक बहसबाजी के बाद दोनो में हाथापाई के साथ मारपीट शुरू हो गई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें एक महिला पुरुष एक युवती को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। तभी वहां मौजूद लोगों ने पूरे मामले को शांत कराया और थाने जाने की सलाह दी फिलहाल पुलिस अब तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं पहुंची है।
अभी तक इस मामले में कोई भी पक्ष हमारे पास नहीं आया है। यदि कोई शिकायत करने आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो के आधार पर भी पता लगाया जाएगा।
अशोक जादौन, CSP, ग्वालियर

LEAVE A REPLY