नवीन जिला न्यायालय भवन में ई-सेवा केन्द्र का हुआ शुभारंभ

0
81

ग्वालियर । नवीन जिला न्यायालय परिसर में रविवार को ई-सेवा केन्द्र का शुभारंभ हुआ। प्रशासनिक न्यायाधिपति उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर न्यायामूर्ति विवेक रूसिया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअली और उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के न्यायमूर्ति एवं पोर्ट फोलियो जज ग्वालियर श्री आनंद पाठक ने जिला न्यायालय परिसर में मौजूद रहकर ई-सेवा केन्द्र का भौतिक रूप से शुभारंभ किया।
इस अवसर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी सी गुप्ता, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पवन पाठक, प्रिंसिपल रजिस्ट्रार उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर ए के मिश्रा, विशेष न्यायाधीश प्रमोद कुमार सिंह, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी हितेंद्र द्विवेदी, आई टी सेक्शन प्रभारी जिला न्यायाधीश रवि झारोला सहित समस्त जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष दवंडे व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार मुजाल्दा समेत मुख्यालय के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री हिना खान, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष सरनाम सिंह, सचिव महेश गोयल व बरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्तागण, सिस्टम आफीसर पीयूष देशपांडे सहित समस्त सर्वर कर्मचारी, न्यायालय के कर्मचारी पुलिस एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कर्मचारी सहित विभिन्न गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

एडीआर केन्द्र से सुलभ, सस्ता व त्वरित न्याय मिलेगा – न्यायमूर्ति श्री आनंद पाठक

‘न्याय सबके लिये’ उद्देश्य की सार्थकता के साथ नवीन जिला न्यायालय परिसर में वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र (एडीआर) के नए भवन का निर्माण किया गया है। उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के न्यायमूर्ति एवं ग्वालियर जिले के पोर्ट फोलियो जज आनंद पाठक एवं प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर पी सी गुप्ता ने रविवार को मां शारदा का पूजन कर एवं फीता काटकर नवनिर्मित एडीआर भवन का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर न्यायामूर्ति आनंद पाठक ने कहा कि एडीआर सेंटर के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं से परिवादियों को सुलभ, सस्ता व त्वरित न्याय मिलेगा, जिससे उनके धन व समय, दोनों की बचत होगी। पारिवारिक विवादों में भी सुलह व समझौता कराने में एडीआर सेंटर कारगर साबित होता है। उन्होंने कहा इस केन्द्र के माध्यम से जनमानस को अपने मामलों का निपटारा करने का एक सार्थक विकल्प मिलेगा।
न्यायमूर्ति श्री पाठक ने कहा कि विधिक सेवाओं के प्रचार-प्रसार के कारण अब लोक अदालतों व एडीआर सेंटर के प्रति लोगों का रुझान निरंतर बढ़ता जा रहा है, जिसके माध्यम से प्रति वर्ष प्रदेश के लाखों लंबित केसों का निपटारा किया जा रहा है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, महिलाओं और ज़रूरतमंदों को न्याय दिलवाने में भी विधिक सेवा काफी लाभदायक साबित रही है।

LEAVE A REPLY