कैट ने 11 नौजवान व्यवसायियों को ’’युवा उधमी सम्मान’’ से किया अलंकृत
ग्वालियर, 8 जून।
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर ने आज शनिवार की शाम आयोजित भव्य समारोह में नई पीढी के ऐसे युवाओं को जो अपने पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढा रहे हैं अथवा पारम्परिक व्यवसाय से हटकर नये व्यापार को स्थापित कर शहर को नई उपलब्धि दे रहे हैं, उन्हें,कैट ’’युवा उद्यमी सम्मान 2024’’ देकर सम्मानित किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ऊर्जा मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर ने उपस्थित होकर युवा उद्यमियों एवं उनके परिजनों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें व्यवसाय व उद्योग क्षेत्र में सफलता के उपयोगी टिप्स देते हुए कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन द्वारा नवोदित युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त अध्यक्ष हेमन्त गुप्ता उपस्थित थे। यह आयोजन सिटी सेंटर ग्वालियर में आयोजित किया गया।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि ग्वालियर द्रुत गति से विकास के पथ पर अग्रसित है। भव्यता व सुविधाओं के मामले में देश के बड़े महानगरों की श्रेणी में खड़े ग्वालियर के नवीन एयरपोर्ट को देखकर हर ग्वालियरवासी का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त अध्यक्ष हेमन्त गुप्ता ने युवा उद्यमियों को नसीहत दी कि वे अपनी जड़ों को न भूलें, अर्थात अपने उद्योग व्यापार में “ग्वालियर फर्स्ट” की नीति को अमल में लाएं।
समारोह में विशेष रूप से उपस्थित कैट मध्यपदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने अपने स्वागत उदबोधन में कैट द्वारा आरंभ किए इस अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि युवा उद्यमियों का यह सम्मान अभियान चरणवद्ध तरीके से आगे भी जारी रहेगा । प्रत्येक सम्मान समारोह में 11 युवा उधमियों को सम्मानित किया जायेगा एवं शहर के अलग अलग व्यवसाय से जुडे हुये युवाओं को कैट ’’युवा उधमी सम्मान 2024’’ प्रदान करेगी । जब 200 बच्चों का सम्मान हो जाएगा तो इन सभी सम्मानित युवा उद्यमियों की पहले प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं फिर भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठक कराकर उद्योग कारोबारी मानचित्र पर ग्वालियर को प्रखरता से उभारने की दिशा में एक्शन प्लान बनाया जाएगा। वरिष्ठ व्यवसायी हरिकांत समाधिया ने कहा कि वे व्यक्तिगत स्तर पर ग्वालियर के युवा उद्यमियों की प्रगति व उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम संयोजक प्रशात सिंघल एवं नितिन गोयल ने बताया कि कैट की युवा विग एवं कैट ग्वालियर मिलकर इस आयोजन को कर रहे है। कैट के जिला अध्यक्ष दीपक पमनानी, यूथविंग के अध्यक्ष प्रभात चौपडा एवं मध्यप्रदेश यूथविग के प्रभारी आकाश जैन ने बताया कि यह सम्मान समारोह आयोजित करने के पीछे खास मकसद ग्वालियर की युवा औद्योगिक प्रतिभाओं को तरक्की के नए मंच व सुगम अवसर मुहैया कराना है।
आज इन युवाओं को मिला कैट ’’युवा उधमी सम्मान 2024’’
कार्यक्रम की पहली कडी के रूप में अतिथिगण ने आज जिन 11 युवा उघमियों का सम्मान किया उनमें सर्वश्री राजन अग्रवाल, साकेत माहेश्वरी, अतिशय जैन, अक्षय चंगुलानी, भव्य सिंह चतुवेदी, दीपेश वाधवानी, समर्थ अग्रवाल, यश महेश्वरी, रिषभ समाधिया, चंदन अग्रवाल, अभिराज बंसल शामिल है। अतिथियों को स्मृति चिन्ह नितिन गोयल, प्रशांत सिंघल, रवि अग्रवाल व अंशुल गुप्ता ने भेंट किए।
कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन कैट के महामंत्री मनोज चौरसिया ने किया।
इनकी रही उपस्थिति
समारोह में सुनील बंसल, राजेंद्र अग्रवाल, सजल अग्रवाल, कैट के,कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, योगेंद्र पहाड़िया, ललित गाँधी, सौरभ जैन, हरिओम चौरसिया, मुकेश अग्रवाल मुरार, मुकेश अग्रवाल भिंड वाले, जेसी गोयल, कमल अग्रवाल, गोपाल जायसवाल, अंशुल गुप्ता, जयहिंद सिंह परिहार, साधना शांडिल्य, रानी बंसल, ललित जैन, रामकिशन माहेश्वरी, विवेक जैन, दिलीप पंजवानी, रजत अनेजा, सुनील बंसल, कनिका माहेश्वरी, साकेत माहेश्वरी, अक्षय चावला आदि की उपस्थिति रही। यूथविंग के अध्यक्ष प्रभात चौपडा, महामंत्री सजल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष समर्थ जैन आदि की कार्यक्रम के आयोजन में प्रभावी भूमिका रही।












