ग्वालियर दिनांक 6 जून 2024- स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं आदतन कचरा फैलाने व डस्टबिन का उपयोग न करने वालों के खिलाफ नगर निगम ग्वालियर द्वारा निरंतर अभियान चलाकर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म कुमार पमनानी के निर्देशन में वार्ड 48 एवं 51 में भैंस डेरी संचालकों द्वारा नाली में गोबर बहाये जाने पर एवं गंदगी फैलाने पर 3500 रूपये का जुर्माना किया गया। कार्यवाही के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुनदास, जेडएचओ श्री रामचन्द्र धौलपुरिया, डब्ल्यूएचओ राजेन्द्र घई, हरि कंजोलिया,अजय पवार उपस्थित रहे।












