रोक के बाद भी खुली थी गर्ग कोचिंग क्लासेस, प्रशासन ने लगा दिया ताला

0
122

सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर।
कलेक्टर के आदेश पर लगाई गई धारा 144 का उल्लंघन करने वाले कोचिंग पर प्रशासन ने छापा मार कार्यवाई की जहाँ भारी मात्रा में छात्र छात्राए पढ़ाई करते प्रशासन को मिले हैं दरअसल ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने भीषण गर्मी को देखते हुए जिलेभर में शिक्षण संस्थान पर धारा 144 लगाई है ताकि बच्चे भीषण गर्मी में लू और बीमारी शिकार ना हो इसलिए 15 जून तक सुबह 6 बजे से 11 बजे तक का समय निर्धारित किया गया लेकिन शिक्षण संस्थानों ने कलेक्टर के आदेश हवा में उड़ा दिए और अपनी मनमानी से शिक्षण संस्थान संचालित कर रहे हैं

इसी कड़ी में ग्वालियर के पड़ाव स्थित लक्ष्मीबाई कॉलोनी में कई कोचिंग कलेक्टर के आदेश को ताक पर रखकर मनमानी पूर्वक आदेश का उल्लंघन करते हुए समय सीमा के बाद भी कोचिंग संचालित कर रहे हैं आज जिला प्रशासन को सूचना मिली कि लक्ष्मी बाई कॉलोनी स्थित एक कोचिंग चल रही हैं उसमें भारी मात्रा में बच्चे पढाई कर रहे हैं सूचना पर जिला प्रशासन और पुलिस की सयुंक्त टीम मौके पर पहुँची तो देखा की एक कोचिंग ( गर्ग क्लासेस) में बच्चे पढ़ रहे हैं और कड़ी धूप में ही घर जाएंगे जिस पर प्रशासन ने कलेक्टर के आदेश धारा 144 का उल्लंघन करने वाले कोचिंग संचालक के खिलाफ धारा 188 की कार्रवाई की है

LEAVE A REPLY