आम जन की भागीदारी से कराएँ जल संरक्षण : कलेक्टर 

0
86

नमामी गंगे परियोजना के तहत 5 से 16 जून तक अभियान बतौर किया जाएगा
जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर।

नमामी गंगे परियोजना के तहत 5 से 16 जून तक अभियान बतौर जल संरचनाओं के सरंक्षण व संवर्धन के कार्य किए जाएँ। इस अभियान में आम जनता को भी जोड़ें और उनके सहयोग से जल संरक्षण संबंधी कार्यों को मूर्त रूप दें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने नमामी गंगे परियोजना की समीक्षा बैठक में दिए।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने निर्देश दिए कि जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार इस प्रकार से किया जाए, जिससे पानी का संरक्षण हो साथ ही इन संरचनाओं का उपयोग समाज के हित में हो सके। उन्होंने कहा कि जल संरचनाएँ पूर्ण होने के बाद उनके रख रखाव व उपयोग के लिए समूह भी गठित किए जाएँ। प्रयास ऐसे हों कि जल संरचनाएँ लोगों के लिए आर्थिक रूप से भी लाभकारी हों। बैठक में जानकारी दी गई कि नमामी गंगे परियोजना के तहत 5 से 16 जून तक जल संरक्षण व संवर्धन के लिए पुरानी संरचनाओं को चिन्हित कर उनका जीर्णोद्धार किया जाएगा। साथ ही नई जल संरचनाओं का भी निर्माण होगा। पुरानी जल संरचनाओं से अतिक्रमण हटाकर जल संरचनाओं के प्रवाह क्षेत्र को सुचारू किया जाएगा। प्रयास ऐसे होंगे कि जल बचाव के लिए पूरा समाज तैयार हो।
शुक्रवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में नगर निगम आयुक्त  हर्ष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विवेक कुमार, वनमण्डल अधिकारी अंकित पाण्डेय तथा जिले के सभी एसडीएम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY