ग्वालियर – प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज देवलोक गमन करने वाले मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के महंत पंडित गोपाल द्विवेदी के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें हनुमान जी का सच्चा साधक और तपस्वी बताया।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि परम श्रद्धेय गोपाल द्विवेदी जी को हनुमान जी ने यह सौभाग्य प्रदान किया था,सरकारी नौकरी में होने के बावजूद हनुमानजी की भक्ति में ऐसे रमे थे कि उन्होंने अपनी दिनचर्या का अधिकांश समय हनुमान जी की सेवा को समर्पित कर दिया था।

यही वजह है कि उनके यूं अचानक देवलोकगमन चले जाने से हजारों हजार भक्तजनों को गहरा आघात पहुंचा है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि हुतात्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।












