एजी पुल के बगल से यातायात प्रारंभ, मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत

0
101

ग्वालियर। एजी पुल के बगल से नगर निगम ग्वालियर द्वारा बनाये जा रहे डायवर्सन मार्ग का कार्य पूर्ण कर आज से ट्रैफिक प्रांरभ कर दिया गया है। इस रोड के बनने से क्षेत्र के निवासियांे को ट्रैफिक से राहत मिलेगी।

महलगांव से निगम की कार्यशाला होते हुए एजी पुल के बगल से रास्ता खोलने के लिए नगर निगम के अमले ने तेजी से कार्य करते हुए डामरीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया और गुरूवार से आमजन के लिए रास्ता खोल दिया। जिससे एजी पुल से महलगांव की ओर जाने वाला ट्रैफिक अब आसानी से कार्याशाला की तरफ बनाये गए डायवर्सन मार्ग से निकल सकेगा।

इस रोड के शुरू होने के बाद महलगांव की ओर से आने वाले वाहनों को आरोग्यधाम की तरफ उलटी दिशा में नहीं आना पड़ेगा। वर्तमान में वाहन उलटी दिशा से आते हैं और सड़क पार करते थे। अब वह एजी पुल वर्कशॉप के पीछे से नई डायवर्सन रोड से निकलेगें।

LEAVE A REPLY