शांतिपूर्ण चुनाव करवाने पुलिस तैयार, आठ कंपनी पहुंची

0
99

सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर।

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का समय काफी नजदीक आ गया है और पुलिस ने अपना होमवर्क कर तैयारी कर ली है, कल से सीआरपीएफ की टीम तैनात होना शुरू हो जाएंगी, अब मतदान या मतदान से पहले किसी के बदमाशी की तो सीआरपीएफ उसकी खबर लेकर उसके कसबल ठीले करेगी। कल शुक्रवार से सीआरपीएफ के साथ ही एसएएफ की टीम उन इलाकों में तैनात कर दी जाएगी, जिन मतदान केन्द्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

चार हजार जवान

ग्वालियर में करीब चार हजार के लगभग पुलिस फोर्स है, जिसमें कुछ रिजर्व बल है और शेष यातायात और थानों में पदस्थ है। इनके अलावा जिले में मतदान कराने के लिए 12 अतिरिक्त कंपनियों की मांग की गई थी, जिसमें से आठ कंपनियों ने अपनी आमद दे दी है और इन्हें शुक्रवार से तैनात किया जाएगा। जिससे वह इलाके का माहौल समझ लेंगी और स्थिति के हिसाब से खुद को ढाल लेंगी।

हर मतदान केन्द्र पर केन्द्रीय बल तैनात रहेगा

संवेदनशील और अतिसंवेदन शील मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय बल तैनात किया जाएगा और एरिया प्रभारी भी तैनात किए जा रहे हैं, जो लगातार भ्रमण कर मॉनीटरिंग करेंगे। मतदान केन्द्रों पर तैनात जवानों को इनके द्वारा ही निर्देशित किया जाएगा।

फ्लाइंग स्क्वाड में भी तैनात

मतदान केन्द्रों के साथ ही एक फ्लाइंग स्क्वॉड बनाई जा रही है जो मॉनीटरिंग अफसरों के साथ भी होगी

LEAVE A REPLY