आपदा में दुर्घटना तो मकान मालिक व होर्डिंग्स एजेंसी होंगी जिम्मेदार

0
115

होर्डिंग स्ट्रेक्चर एवं यूनीपोल के स्ट्रैक्चरों का करायें संधारण कार्य
ग्वालियर ।

निजी भवन, भूमि स्वामी एवं विज्ञापन एजेंसियों के द्वारा होर्डिंग स्ट्रक्चर, यूनीपोल, फ्लेक्स इत्यादि द्वारा विज्ञापन किया जा रहा है। एसे स्ट्रैक्चरों का संधारण कार्य आवश्यक रूप से करा कर विज्ञापन शाखा को अवगत करायें।

नगर निगम ग्वालियर सीमा अन्तर्गत समस्त निजी भवन, भूमि स्वामी एवं विज्ञापन एजेंसियों के द्वारा होर्डिंग स्ट्रक्चर, यूनीपोल, फ्लेक्स इत्यादि द्वारा विज्ञापन का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु का आगमन हो चुका है जिसमें तेज हवायें, आंधी, बारिश के कारण कोई दुर्घटना न हो इस बावत समस्त भूमि भवन स्वामी, विज्ञापनकर्ता ऐजेन्सी जिन के भवन पर लोहे के स्ट्रक्चर, अन्य प्रकार के स्ट्रक्चर के माध्यम से होर्डिंग, भूमि पर यूनिपोल लगा कर विज्ञापन किया जा रहा है। ये स्ट्रैक्चरों का संधारण कार्य आवश्यक रूप से करा कर विज्ञापन शाखा को अवगत कराना सुनिश्चित करें। यदि आपदा में किसी प्रकार की कोई दुर्घटना होती तो निजी भवन, भूमि स्वामी एवं विज्ञापनकर्ता एजेंसियों की जबाबदेही होगी।

LEAVE A REPLY