मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए शहर के विभिन्न वार्डों में किया फॉगिंग

0
110

ग्वालियर  – संक्रामक बीमारियों एवं मच्छरों की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में फॉगिंग एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। जिसके तहत आज शनिवार को विभिन्न वार्डों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव एवं फॉगिंग कराई गई।

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वैभव वास्तव एवं डॉ. अनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देश पर शहर के सभी वार्ड की गलियों एवं मोहल्लों में निरंतर साफ-सफाई एवं फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिसके तहत वार्ड 55 न्यू वकील कॉलोनी, पुरानी वकील कॉलोनी,वार्ड 65 अचलेस्वर नगर, वार्ड 66 शालू पूरा कॉलोनी, शील नगर अम्बेडकर पार्क, सेवा नगर, आनंद नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, लक्ष्मीगंज, समाधिया कॉलोनी, शिंदे की छावनी, भीम नगर, दीनदयाल नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में फोगिंग कार्य किया गया। इसके साथ ही शहर के अन्य भागों में भी कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया।

LEAVE A REPLY