गंदगी फैलाने पर वसूला जुर्माना

0
109

ग्वालियर   – नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान एवं जन जागरूकता अभियान के दौरान स्वच्छता बनाये रखने के साथ ही आमजनों से स्वच्छता में सहयोग की अपील भी की जा रही है। इसके बाद भी नहीं मानने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए निरंतर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसके बाद भी कोई गंदगी फैलाता है तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही त्वरित की जा रही है। जिसके तहत आज स्वास्थ्य अधिकारी  दीपेंद्र सेंगर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोगेंद्र यादव के निर्देशन में वार्ड 50 एवं वार्ड 46 में गंदगी फैलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए 2500 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया। कार्यवाही में जेडएचओ  पिंकल जादौ, डब्लूएचओ  रवि गोहर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY