बिजौली इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर कातिलाना हमला कर दिया गया।

0
94

ग्वालियर –  जिले के बिजौली इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर कातिलाना हमला कर दिया गया। इसमें गंभीर हालत में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पता चला है कि इस मामले में चार नामजद आरोपियों ने लुहांगी कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला किया था। परिवार के लोगों को कहना है कि दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने गोली भी चलाई।

परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी इसके बाद घायल करतार सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सिर और पैर में गंभीर चोंटे हैं। खास बात यह है कि पुलिस ने गंभीर मारपीट का मुकदमा तो दर्ज किया है लेकिन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है जबकि अधेड़ गंभीर रूप से घायल है ।

LEAVE A REPLY