भारत के विकास को गति देने के लिये 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिये व्यापारी अपना भरपूर योगदान देना दें- शरद अग्रवाल

0
73

व्यापारी भाई अपने परिवार सहित पहले मतदान बाद में जलपान करने का संकल्प लें- नारायण सिंह कुशवाह

व्यापारी भाईयों के सुख दुख में हमेशा आपके साथ खडा रहूंगा- भारत सिंह कुशवाह

ग्वालियर। हमारा देश प्रधानमंत्री मोदीजी के मार्गदर्शन में विकास के पथ पर आये बढ़ रहा है। हम सब व्यापारी भाईयों को भारत के विकास को और गति देने के लिये 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिये अपना भरपूर योगदान देना है। यह बात भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल ने मुखर्जी भवन में भाजपा जिला व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मेलन में कहीं।


श्री अग्रवाल ने कहा कि 2014 में जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की कमान सम्भाली है पूरे विश्व में हम भारतवासियों का मानसम्मान बढ़ा है। उन्होेने कहा कि विश्व के अनेक महत्वपूर्ण देशों में हमारे व्यापारी भाई अपना व्यापार चला रहे है। 2014 से पहले उन व्यापारियों को उतना मान सम्मान नहीं मिलता।
उन्होंने कहा कि जबसे मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद प्रदेश में गुण्डागर्दी खत्म हुई है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की सरकार ने 10 साल में अनेक जनकल्याणकारी योजनाए चलाई है। लाभार्थियों द्वारा इन योजनाओं के माध्यम से हजारों करोड़ रूपये की मिली राशि का बाजार में की गई खरीदी से सीधा व्यापार बढ़ा है।
शरद अग्रवाल ने कहा कि जब मोदीजी ने कमान सम्भाली थी तब हमारी अर्थव्यवस्था में सुधार लाते हुए दुनियां में भारत की स्थिति आज 5 वें नंबर पर आयी है। उन्होेेंने कहा कि मोदीजी ने संकल्प लिया है कि भारत की अर्थव्यवस्था को दुनियां की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाना है। उन्होंने कहा कि आज हमारी सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित है। पहले आये दिन आतंकी घटनाएं हुआ करती थी लेकिन मोदीजी की सरकार आतंकियों को भीतर घुसकर मारती है। उन्होेंने कहा कि पहले डर लगा रहता था कि हमारे मौहल्ला और बाजारों में बम बिस्फोट न हो जाये ऐसा 2014 से पहले हमारे व्यापारी भाई हमेशा डर के साये में रहते थे। उन्होंने कहा कि 1952 में जब जनसंघ बना तब व्यापारी जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा से जुडकर कार्य किया।
इस अवसर पर म0प्र0 शासन के केबीनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि सभी व्यापारी भाई यह संकल्प लें कि वोटिंग वाले दिन सबसे पहले अपने परिवार सहित वोटिंग के लिये करें उसके बाद आसपास के लोगों को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये होगा।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि मैं हर सुख दुख में आपके साथ खडा रहूंगा आपकी जो भी समस्याएं होगी उनके निवारण के लिये में मैं प्रयास करूंगा।
जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा की व्यापारी भाईयों इतनी भारी संख्या में उपस्थित से उत्साहित हूँ। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा व्यापारियों की बात की है। उन्होंने शहर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए व्यापारी भाई इस चुनाव में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए मोदी जी के 400 पार के संकल्प को पूरा करने में अपनी महती भूमिका निभाएं।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ व्यापारी पीतांबर लोकवाणी ने कहा कि 2014 के बाद भारत में टाॅयलेट और सफाई आदि को बहुत छोटी छोटी बातों प्रधानमंत्री श्री मोदीजी ने ध्यान देकर इस समस्या से देश को निजात दिलाई है। उन्होंने कहा कि जब मैं विदेश जाता था तब वहां सफाई दिखाई देती थी लेकिन 2014 के बाद अब भारत में सफाई दिखाई देने लगी है। प्रधानमंत्री  मोदी का यह कार्य बहुत सराहनीय और प्रशंसनीय रहा है।
इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  राजेश सौलंकी, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, जिला महामंत्रीद्वय विनोद शर्मा विनय जैन, सम्मेलन में पदाधिकारी हरिओम सिंगल ,संदीप वैश्य, दीपक जैसवानी, नित्यानंद शर्मा, मोहित गोयल मोंटी ,राकेश यादव, सीए सुमित निगम, सीए स्निग्धा निगम, सी ए मोहक अग्रवाल, आनंद भाटिया, राकेश साहू आदि व्यापारी उद्योग पति भारी संख्या मे उपस्थिति थे।
भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमर माखीजा ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक  सुनील अग्रवाल ने किया एवं आभार जिला सह संयोजक सीए निधि अग्रवाल ने किया।
इससे पूर्व सभी अतिथियों ने महापुरूषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर अतिथियों ने जिला सह संयोजकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किये।

LEAVE A REPLY