ग्वालियर – नगर निगम सीमांतर्गत जल अपव्यय को रोकने के लिए अभियान चलाकर धुलाई सेंटरों को बंद किया जा रहा है। जिसके तहत आज धुलाई सेंटरो को बंद कर लेजम व सामान जप्त किया गया।
उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जल का अपव्यय करने वालों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत वार्ड नं 62 में कब्रिस्तान से जडेरुआ डैम तक बाइक धुलाई एवं सर्विस सेंटर अधिक मात्रा में होने के कारण बस्ती की लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी न मिलने के कारण उन्हें कई समस्याएं आ रही था तथा जल का अपव्यय भी किया जा रहा है।

जिस कारण धुलाई सेंटरों के कनेक्शन काटे गए तथा लेजम भी लप्त की गई। इसके साथ ही जड़ेरुआ बांध रोड पर संचालित कार वॉशिंग सेंटर को बंद कर सामान जप्त किया गया।












