ग्वालियर – तुलसी विहार, न्यू गायत्री नगर, लवकुश कॉलोनी, मां बिहार कॉलोनी की सीवर लाइन टूट गई थी, इसके कारण करीब 500 परिवारों को 15 दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था ।नगर निगम की सीवर सेल के अधिकारियों ने टूटी हुई सीवर लाइन को खोज कर उसे ठीक करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि जिससे तुलसी विहार, न्यू गायत्री नगर ,लवकुश कॉलोनी ,मां बिहार कॉलोनी में विगत 15 दिन पहले सीवर लाइन टूट गई थी । इसके कारण आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसकी शिकायत नगर निगम में की गई लेकिन सीवर लाइन कहां पर टूटी थी इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही थी ।
करीब 10 दिन तक खोज करने के बाद टूटा हुआ हिस्सा नगर निगम के अधिकारियों को मिला । नगर निगम के अधिकारियों ने टूटे हुए हिस्से को ठीक करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
क्षेत्रीय पार्षद एवं मेयर इन काउंसिल के सदस्य विनोद यादव माटू द्वारा निगम अमले द्वारा तत्परता से किया जा रहे कार्यों की सराहना की।












