प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला हुई राममय

0
160

ग्वालियर
500 वर्षों की अखंड तपस्या और अनगिनत साधु संतो और भक्तो के बलिदान के बाद 22 जनवरी को अयोध्या धाम में होने जा रही प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर पूरे देशभर में दीपावली जैसा उल्लास है।

इसी उल्लास से सराबोर प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला आदर्श गौशाला लाल टिपारा मुरार में पूरे गौभूमि को राममय किया गया है।

22 जनवरी को आदर्श गौशाला में दीपावली सा उत्सव मनाया जा रहा है , साथ ही विशेष प्रकार की आतिशबाज़ी की जाएगी । इसके साथ ही अखंड रामचरितमानस का पाठ होगा प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा इस अवसर पर शहर के सैकड़ों गौसेवक गौमाता को गोभोग की सेवा करेंगे,।

LEAVE A REPLY