अयोध्या राम मंदिर फालकाबाजार की तैयारियो के बाद अब जनकपुरी सनातन धर्म मंदिर की तैयारी भी पूर्ण हो गई है

0
92

जनकपुरी (सनातन धर्म मंदिर) की तैयारियो मे आई गति
मंदिर प्रबंधन समिति ने की बैठक
जनकपुरी धाम का लगाया बोर्ड

आज प्रबंधन समिति ने एक बैठक बुलाई जिसमे अयोध्या राम मंदिर के सयोंजक डॉ प्रवीण अग्रवाल ने भी भाग लिया

जनकपुरी सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष कैलाश मित्तल और प्रधानमंत्री महेश नीखरा ने बताया की ज़ब भगवान राम अयोध्या अपनी जन्मभूमि मे विराजमान होने जा रहें है तो जनकपुरी मे ख़ुशी होना स्वाभाविक है इसलिए आज हमारे पदाधिकारियों की बैठक मे तय किया गया है की जनकपुरी सनातन धर्म मंदिर से एक रथ उपहारो से भरकर अयोध्या राम मंदिर भेजा जायेगा यह रथ जो यात्रा राम महोत्सव पंचनादा जल अभिषेक कलश यात्रा निकाली जा रही है उसके साथ भेजा जायेगा.

22 तारीख को जनकपुरी सनातन धर्म मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है पूजा अर्चना की विशेष तैयारी की जा रही है आज की बैठक मे ओमप्रकाश गोयल विमल माहेश्वरी केदार गुप्ता शशि माहेश्वरी महेश खटोड सतेंद्र गुप्ता आदि शामिल थे

राम महोत्सव पंचनादा जल अभिषेक कलश यात्रा की तैयारी की भी आज बैठक हुई जिसमे  मुकेश अग्रवाल डॉ प्रवीण अग्रवाल मुकेश मारवाड़ी अनूप अग्रवाल ने इसकी रूप रेखा पर विचार कर तय किया की यह यात्रा जनकपुरी सनातन धर्म मंदिर से 22 जनवरी को दो बजे प्रारम्भ होकर इंदरगंज चौराहा दाल बाजार से लोहिया बाजार ऊंट पुल होते हुए पाटनकर बाजार दौलतगंज माहाराज बाड़ा सराफा बाजार डीडवाना ओली गस्त का ताजिया होते हुए अयोध्या राम मंदिर पहुंचेगी जिसमे खास पांचनादा नदी से जल लाया जा रहा है और वह जल एक विशेष कलश मे रखकर आगे आगे निकाला जायेगा जिससे आमजन पुष्पांजलि कर सकेगे और यह कलश अयोध्या राममंदिर मे सुरक्षित रखा जायेगा कुछ दिन बाद यह जल अयोध्या उत्तरप्रदेश लेजाकर भगवान राम का अभिषेक किया जायेगा

वही एक रथ जनकपुरी सनातन धर्म मंदिर के द्वारा उपहार का एक रथ दिया जा रहा है वह शामिल होगा वही भगवान राम अपने पूरे दरबार के साथ एक मूर्ति का रथ होगा जिसकी भी आमजन पूजा अर्चना कर सकेंगे
राम मंदिर अयोध्या की तैयारी का आज नगरनिगम और ट्रेफिक पुलिस द्वारा डॉ प्रवीण अग्रवाल सुरेश बंसल और अयोध्या राममंदिर के पदाधिकारी रामनिवास अग्रवाल गोविन्द बंसल मदन मोहन गर्ग और प्रचार प्रसार सयोंजक आशीष अग्रवाल के साथ मोके का अवलोकन किया और व्यवस्था की प्लानिंग की जिसमे तय हुआ की गस्त का ताजिया से राममंदिर के चारो तरफ की सड़क नई डाली जाएगी वही श्रद्धांलु के प्रवेश और उसकी पार्किंग स्थल पर भी चर्चा की गई

LEAVE A REPLY