शहीद अमर शर्मा की पार्थिव देह उनके गांव भेजी

0
242

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शहीद की पार्थिव देह को किया रवाना

ग्वालियर 28 अक्टूबर।

सियाचिन में तैनात शिवपुरी के लाल अमर शर्मा देश की रक्षा के लिए शहीद हो गए। उनकी पार्थिव देह को ग्वालियर लाया गया। यहां से उनकी पार्थिव देह को शिवपुरी जिले के गांव खुरई भात के लिए रवाना किया गया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति में शहीद की पार्थिव देह को ग्वालियर एयरपोर्ट से उनके गांव के लिए पूरे सम्मान के साथ रवाना किया गया।

दुनिया के सबसे ठंडे सैनिक क्षेत्र सियाचिन में तैनात अमर शर्मा का गत दिवस हृदयाघात से निधन हो गया था। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शहीद अमर शर्मा की पार्थिव देह को यहां ग्वालियर हवाई अड्डे पर नमन कर उनके ग्रह ग्राम के लिए रवाना किया। जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शहीद अमर शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री ने ईश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने ओर साथ ही शहीद के परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्राथना की है।

LEAVE A REPLY