जागरूकता रथ के माध्यम से दिया गया डेंगू की रोकथाम व बचाव का सन्देश

0
251

ग्वालियर।

ग्वालियर जिले में मच्छर जनित बीमारियों जैसे – डेंगू / मलेरिया के नियंत्रण की दिशा में जिला स्वास्थ्य समिति ग्वालियर व एम्बेड परियोजना फेमिली हेल्थ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं |
इसी क्रम में डेंगू की रोकथाम व बचाव संबंधी सन्देश / जानकारी, आमजन के बीच प्रभावी तरीके से पहुचाने के उद्देश्य से ग्वालियर शहर की बस्तियों में गली गली घूम कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग मच्छरों से सुरक्षा कर स्वयं व आसपडोस को डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों से सुरक्षित रख सकें |
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनीष शर्मा व एसोसिएट डायरेक्टर फेमिली हेल्थ इंडिया सोम शर्मा ने बताया कि डेंगू संक्रमित मादा एडीज मच्छर के कटाने से एक से दुसरे व्यक्ति में फैलता है और मादा एडीज मच्छर कंटेनर ब्रीडर होने के कारण बस्तियों, घरों अर्थात शहरी क्षेत्रों में इसकी पैदाईश की संभावना अधिक होती है और इस कारण ऐसे स्थानों पर डेंगू का खतरा भी बढ़ जाता है जिसे जन सहभागिता से नियंत्रित किया जा सकता है |
जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनोद दोनेरिया व संभाग समन्वयक विजय मिश्रा ने बताया कि 20 अक्टूबर से प्रारंभ किये गए इस डेंगू जागरूकता रथ के माध्यम से आज दिनाक – 28 अक्टूबर को वार्ड क्र. 55, 51, 52, 35, 38, 49, 45, 56 व 65 की बस्तियो राजीव नगर, पारदी मोहल्ला, खजांची मोहल्ला, शिवाजी नगर, ललितपुर कालोनी, तेली की बजरिया, बाल्मिक मोहल्ला, गड्डेवाला मोहल्ला, शीतला कालोनी, कृषना कालोनी, गुरुकृपा, पटिया वाला मोहल्ला, सैनिक कालोनी, प्रीतम कालोनी, समाधिया कालोनी, नयापुरा, हरकोटा, कला सैय्यद, शंकर कालोनी आदि में डेंगू जागरूकता रथ के माध्यम से मलेरिया वर्कर व एम्बेड टीम द्वारा सघन जागरूकता अभियान चलाया गया |

LEAVE A REPLY