क्षेत्र के बरा गांव में एक गोदाम में आग लगने से लाखों के माल के नुकसान

0
204

ग्वालियर –  के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गांव में एक गोदाम में आग लगने से लाखों के माल के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन समझा जाता है कि गोदाम में रखी आतिशबाजी अथवा बाहर से किसी मजदूर द्वारा फेंकी गई बीड़ी से भीषण अग्निकांड हुआ है।

ताजा जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने के भरसक प्रयास जारी हैं। ग्वालियर नगर निगम के फायर ब्रिगेड अधिकारी अतिबल सिंह यादव के मुताबिक यह फैक्ट्री अथवा गोदाम संयुक्त रूप से है। यहां गोदाम में कुछ आतिशबाजी भी रखी हुई मिली है। जबकि प्लास्टिक और कैमिकल के ड्रम का सामान भी भरा हुआ था। गोदाम मालिक मुन्ना खटीक का कहना है कि दीपावली के बाद उन्होंने अपने गोदाम में प्लास्टिक, कैमिकल ड्रम सहित अन्य सामान इकट्ठा करके रखा हुआ था।

लेकिन यह गोदाम अथवा फैक्ट्री वैध है या अवैध, इसके बारे में अधिकारी जांच कर रहे हैं। दरअसल इस फैक्ट्री या गोदाम के भीतर से धुआं उठने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी। इसके बाद गोदाम का मालिक भी वहां आ गया। आग लगने के कारण पूरी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं गोदाम में रखा सामान भी पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। फैक्ट्री मालिक मुन्ना खटीक के मुताबिक यहां लगभग 10 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोग दहशत में हैं क्योंकि अग्निकांड के बाद आग के चलते बार बार धमाकों से वे सकते में हैं। इसी के चलते कई लोगों ने अपने घरों का ना सिर्फ सामान बाहर निकाल लिया बल्कि खुद भी घर से बाहर निकल आए। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग पर काबू किए जाने की कोशिशें की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY