फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर अश्लील फोटो और मैसेज अपलोड

0
106

ग्वालियर –  में एक युवती का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर अश्लील फोटो और मैसेज अपलोड किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीओ-गुरुवार को एक युवती बहोड़ापुर थाने पहुंची और शिकायत की किसी अज्ञात ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर अश्लील फोटो और मैसेज अपलोड किए हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद बेहद परेशान है और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान हो रहा है। इसी सूचना की तस्दीक किए जाने के बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

साथ आईपी एड्रेस सहित अन्य तकनीकी का प्रयोग कर आरोपी की पहचान किए जाने की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

LEAVE A REPLY