खुले में एवं बिना अनुमति के मांस मछली विक्रय करने वालों से वसूला जुर्माना

0
145

खुले में एवं बिना अनुमति के मांस मछली विक्रय करने वालों से वसूला जुर्माना

ग्वालियर  – मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर निगम ग्वालियर ने खुले में एवं बिना अनुमति के मांस एवं मछली विक्रय करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर जुर्माने की कार्यवाही प्रतिदिन निगम के अमले द्वारा की जा रही है।

नगर निगम आयुक्त  हर्ष सिंह के निर्देशानुसार खुले में मांस मछली विक्रय वालों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने हेतु मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज शर्मा एवं डॉ. वैभव वास्तव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। जिसमें

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य अधिकारी  भीष्म पमनानी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी  अर्जुनदास,  राजेन्द्र विक्रम के निर्देशन में ईदगाह, सिकंदर कंपू, चावड़ी बाजार में 18 मीट की दुकानों का निरीक्षण किया तथा खुले में मीट का व्यापार न करने की हिदायत दी।

LEAVE A REPLY