रासेयो स्वयंसेवक रचनात्मक कार्यों से समाज निर्माण में अपनी विशेष भूमिका निभाते हैं : अरुण चौहान

0
116

रासेयो स्वयंसेवक रचनात्मक कार्यों से समाज निर्माण में अपनी विशेष भूमिका निभाते हैं : अरुण चौहान
—————————————
[माधव महाविद्यालय का रासेयो सप्तदिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न]

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अपने रचनात्मक कार्यों से समाज निर्माण में अपनी विशेष भूमिका निभाते हैं । रासेयो शिविर दिनचर्या के नियमों को आत्मसात करके स्वयंसेवक अपने चरित्र और व्यक्तित्व को संवार सकते हैं । शिक्षा के माध्यम से समाज सेवा और समाज सेवा के माध्यम से शिक्षा की पाठशाला होते हैं रासेयो के यह विशेष आवासीय शिविर ।

यह बात माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाईयों के संयुक्त सप्त दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से शिविरार्थियों को सम्बोधित करते हुए जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलसचिव अरुण चौहान ने कही । अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी ने की । विशिष्ठ अतिथि के रूप में जीवाजी विश्वविद्यालय के रासेयो समन्वयक प्रो. रविकांत अदालतवाले , जिलासंगठक डॉ. मनोज अवस्थी , सहायक कुलसचिव अमित सिसोदिया , कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. विकास शुक्ल विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

अतिथियों द्वारा रासेयो के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम आरम्भ किया गया । सप्त दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा पर प्रकाश डाला वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संजय कुमार पाण्डेय ने । शिविर प्रतिवेदन स्वयंसेविका भूमि गुप्ता ने प्रस्तुत किया । रासेयो समन्वयक प्रो. रविकान्त अदालतवाले ने कहा कि रासेयो अनुशासित जीवन जीने की एक स्वस्थ परम्परा से युवाओं को जोड़ती है । सप्त दिवसीय विशेष शिविर के अनुशासन को युवा स्वयंसेवक अपना कर अपने व्यक्तित्व का निर्माण कर सकते हैं । सहायक कुलसचिव अमित सिसोदिया एवं जिलासंगठक रासेयो डॉ. मनोज अवस्थी ने भी युवा शिविरार्थी स्वयंसेवकों को सम्बोधित किया ।

इस मौके पर शिविरार्थियों ने लोकनृत्य , नुक्कड़ नाटक व रासेयो गीतों की सुन्दर प्रस्तुतियां दीं । अतिथियों द्वारा सभी शिविरार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गए । प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों को रासेयो स्मृति चिन्ह भेंट किए गए । साथ ही पूर्व स्वयंसेवकों अनिरुद्ध शर्मा , अंकुश चौरसिया , विश्वजीत जाट और रामकुमार गुट्टी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्राचार्य व अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास शुक्ल ने एवं आभार प्रदर्शन शिविरार्थी स्वयंसेवक आशुतोष नरवरिया ने किया ।

इस अवसर पर डॉ. शिवकुमार शर्मा , डॉ. राजेश मिश्रा , पुनीत बंसल , रानू बृजवासी , कार्यक्रम अधिकारी प्रशांत पाण्डेय , डॉ. सरिता दीक्षित , डॉ. विजय पाण्डेय , डॉ. राकेश करहेरिया , डॉ. संजय गुप्ता , डॉ. योजना तिवारी , डॉ. प्रशांत साहू , ज्योति गोधा , डॉ. प्रेम सिंह , स्वयंसेवक मोहित राजावत , पंकज राणा , अरविन्द करन , नितिन रजक , पुष्पेंद्र सविता , साहिल शिवहरे , कपिल रावत , देवेन्द्र साहू , भूमि गुप्ता , रौनक द्विवेदी , हेमन्त अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY