पति बोला: ब्लू फिल्म देखने की शौकीन पत्नी, रोकता हूं तो झगड़ा करती है

0
128

ग्वालियर। कुटुंब न्यायालय में एक दंपत्ति ने आपसी सहमति से तलाक लिया है। पति का आरोप था कि पत्नी ब्लू फिल्म की शौकीन है, उसे देखने से रोकता हूं तो वह झगड़ा करती है। शादी के पहले बलात्कार भी हुआ था। इस बात को छिपाया है। पत्नी की इस हरकत को वह सहन नहीं कर सका और मानसिक संतुलन खो चुका हूं। जबकि पत्नी ने दहेज न दिए जाने का विवाद बताया। दोनों के बीच इतना विवाद बढ़ गया कि रिश्ता जुडऩे की संभावना नहीं थी। आपसी सहमति से तलाक के लिए तैयार हो गए। पति ने पत्नी को स्थायी भरण पोषण 4 लाख रुपए दिए हैं। सहमति से लिए तलाक पर दोनों के अंतिम बयान होना शेष हैं।

पति बोला: ब्लू फिल्म देखने की शौकीन पत्नी, रोकता हूं तो झगड़ा करती है
पति बोला: ब्लू फिल्म देखने की शौकीन पत्नी, रोकता हूं तो झगड़ा करती है

दरअसल पांच साल पहले गजेंद्र (परिवर्तित नाम) विवाह रोशनी (परिवर्तित नाम) से हुआ था। शादी के 15 दिन तक दोनों साथ रहे। उसके बाद पति-पत्नी ने अपनी पुरानी जिंदगी के बारे में एक दूसरे को बताया। पत्नी ने बलात्कार की बात पति को बता दी। शादी के 15 दिन बात पति नौकरी पर चला गया। पत्नी मायके चली गई। इसके बाद दोनों के बीच विवाद होना शुरू हो गया। पति ने रोशनी को अपने साथ रखने से मना कर दिया। इसके बाद पत्नी ने कुटुंब न्यायालय में भरण पोषण का आवेदन लगाया। पति ने तलाक का आवेदन पेश कर दिया। 2019 से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा था। पति का आरोप था कि पत्नी ने पत्नीवृत धर्म का पालन नहीं किया। ब्लू फिल्म, गंदी चैटिंग करना का शौक रखती है और रोकते हैं तो विवाद करना शुरू कर देती है।

पति ने तलाक के लिए ये तथ्य दिए

– पत्नी ने जो बात बताई। इस कारण मानसिक संतुलन बिगड़ गया। तलाक के आवेदन के साथ डॉक्टर के पर्चे भी लगाए।
– पत्नी ने स्वच्छ मंशा से विवाह नहीं किया। विवाह के पूर्व वह गर्भवती भी हुई थी। थाने में एफआइआर भी दर्ज है। जिसका कोर्ट में केस चल रहा है।
– इसलिए विवाह मान्य नहीं किया जा सकता है। विवाह शून्य की मांग की।
पत्नी ने ये तर्क
– विवाह के बाद पत्नी धर्म का पालन किया और पूरी गृहस्थी भी संभाली, लेकिन पति के परिजन दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। 5 लाख रुपए का अतिरिक्त दहेज मांगने लगे।
– दहेज के लिए बेल्टों से पिटाई भी की। साथ ही घर से भी भगा दिया।

LEAVE A REPLY