पुलिस अधिकारियों ने बीती रात पड़ाव थाना क्षेत्र में पैदल मार्च के साथ ही सघन चेकिंग अभियान चलाया

0
87

ग्वालियर –  पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल और अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों ने बीती रात पड़ाव थाना क्षेत्र में पैदल मार्च के साथ ही सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इसमें सड़क किनारे नशा करने वाले ,बुलेट मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर लोगों को पटाखे की आवाज से भयभीत करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने तीन बुलेट मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है

और उनके मोडिफाइड साइलेंसर को भी मौके पर ही निकलवाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर भर में पुलिस का यह पैदल मार्च और चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। ताकि लोगों को कानून व्यवस्था के मामले में स्पष्ट संदेश दिया जा सके और असामाजिक तत्वों के मन में पुलिस के प्रति भय पैदा किया जा सके।

LEAVE A REPLY