कार में बैठकर दंपत्तियों को लूटने वाले तीन शातिर लुटेरों

0
115

ग्वालियर – कार में बैठकर दंपत्तियों को लूटने वाले तीन शातिर लुटेरों को बिजौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 5 नवंबर को बिजौली थाना क्षेत्र के बेरजा में भिंड से आ रहे रवि चौहान और उसकी पत्नी अनामिका को कट्टे से फायर कर डरा धमकाकर लूटे गए सामान को बरामद कर लिया गया है।

ये बदमाश कार में बैठकर वारदातों को अंजाम देते थे।पहले ये बदमाश कार से शिकार के वाहन को टक्कर मार देते थे। इस कार पर दिल्ली का नंबर लिखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली के आरटीओ ऑफिस से उक्त कार के सभी नंबरों की सीरीज निकलवाई सफेद मारुति स्विफ्ट डिजाइर कार से यह बदमाश लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।

इन्होंने 5 नवंबर को बेरजा गांव में लूट के अलावा एक अन्य लूट को स्वीकार किया है। खास बात यह है कि बदमाश वारदात के समय कार के मूल नंबर के साथ छेड़छाड़ कर उसकी प्रकृति को बदल देते थे जिससे कार का सही नंबर लोगों को पता नहीं चल पाता था।

लेकिन पुलिस ने जब उक्त सीरीज की सभी कारों का डिटेल लिया तब यह कार गोहद के पास पाई गई ।इसके बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया ।रवि चौहान और उसकी पत्नी से लूटे गए पैसे जेवरात और सहित कार को भी बरामद कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद कुछ और वारदातों से पर्दा उठ सकेगा।
बाइट-अमृत मीणा,एडिशनल एसपी,ग्वालियर

LEAVE A REPLY