ग्वालियर पहुंचे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व कांग्रेस नेता प्रदीप जैन ने पत्रकार वार्ता की जिसमे मध्य प्रदेश सरकार पर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर जुबानी हमला बोला मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार लेती है ” अवैध टोल टैक्स” लिए प्रदीप जैन कहा है कि मध्य प्रदेश में 47 वैध और 17 अवैध टोल नाके हैं। जहां टोल नाके से खाली ट्रक निकलवाने के 1500 रूपए और माल भरे हुए ट्रक 3500 रूपए लिए जाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने आगे बताया यही वजह है कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी इसकी रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार को पत्र लिखना पड़ा था। प्रदीप जैन ने ग्वालियर प्रवास पर आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इसकी रोकथाम किए जाने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के साथ भी छलावा किया गया । किसानो की मौत होती रही सरकार ने कोई ध्यान नही दिया । आज देश मे किसान नोजवान परेशान हैं ।












