लापता सद्दाम खान की लाश आखिरकार पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बहोडापुर इलाके में स्थित सागर ताल से ढूंढ निकाली।

0
129

ग्वालियर – महल गांव सिटी सेंटर निवासी लापता सद्दाम खान की लाश आखिरकार पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बहोडापुर इलाके में स्थित सागर ताल से ढूंढ निकाली। सद्दाम खान पंक्चर जोड़ने का काम करता था।

घर वालों के मुताबिक पहले उसका दिमाग कुछ खराब था लेकिन इलाज के बाद वह ठीक हो गया था।बुधवार को वह अपनी दुकान पर जाने के लिए दोपहर दो बजे निकला था ,इसके बाद से वह लौटकर नहीं आया। घर वालों ने उसे काफी ढूंढा। बुधवार की देर शाम उसकी बाइक और चप्पल सागर ताल के पास राखी मिली।घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन रात होने के कारण सद्दाम की खोजबीन नहीं हो सकी । गुरुवार सुबह एक बार फिर गोताखोरों की मदद से सद्दाम की लाश ढूंढने की कोशिश की गई। गोताखोरों द्वारा डाले गए आंकड़े में सद्दाम की लाश फंस गई। इसके बाद उसे बाहर निकल गया और पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस भेजा गया। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी हड़ताल की जा रही है।

घर वालों के मुताबिक सद्दाम को कोई परेशानी नहीं थी। उसका मानसिक संतुलन पूर्व में खराब था लेकिन वह इलाज के बाद ठीक हो गया था फिर अचानक आत्मघाती जैसा कदम उसने क्यों उठाया इसे लेकर उन्हें भी कुछ समझ नहीं आ रहा है। पुलिस फिलहाल सद्दाम की मौत पर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY